एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिले, साथ ही अच्छी खबर भी, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची

एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिले, साथ ही अच्छी खबर भी, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 22,536,278 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 789,197 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 697330 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 2222577 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 55794 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 2975701 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,878 नए मामले सामने आए हैं और 945 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 74.69 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 6.82 प्रतिशत है. देश में 21 अगस्त को 10,23,836 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। एक दिन में टेस्ट होने वाले सैंपल की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। अभी तक कुल 3,44,91,073 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, टेस्टिंग के जरिए जल्दी पहचान, प्रभावी इलाज, निगरानी में होम आइसोलेशन और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल केयर और श्रेणीबद्ध नए नीतिगत उपायों की वजह से 21 दिनों में रिकवरी में 100 पर्सेंट की वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1 अगस्त को देश में कोरोना को मात दे चुके लोगों की कुल संख्या 10 लाख 94 हजार थी तो 10 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 15 लाख 83 हजार हो गई, जबकि 21 अगस्त तक 21 लाख 58 हजार लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

87703

244045

3092

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

971

1744

32

अरुणाचल प्रदेश

996

2125

5

असम

22085

65596

227

बिहार

25363

91552

498

चंडीगढ़ 

1172

1426

33

छत्तीसगढ़

7308

12022

180

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

428

1652

2

दिल्ली

11426

142908

4270

गोवा

3809

9540

135

गुजरात 

14177

67267

2867

हरियाणा

8131

43413

585

हिमाचल प्रदेश 

1469

3234

25

जम्मू एंड कश्मीर 

6973

23805

593

झारखंड

9527

18372

297

कर्नाटक

83082

176942

4522

केरल

18736

35243

203

लद्दाख

665

1449

19

मध्य प्रदेश 

10928

38527

1185

महाराष्ट्र 

164879

470873

21698

मणिपुर

1768

3261

20

मेघालय

963

749

6

मिजोरम

483

420

0

नागालैंड

1537

2074

8 

ओडिशा

21824

50504

390

पुडुचेरी

3517

5934

143

पंजाब

14443

23893

991

राजस्थान

14525

52496

933

सिक्किम

499

834

3

तमिलनाडु

53413

307677

6340

तेलांगना

22386

78735

744

त्रिपुरा

2240

6061

70

उत्तराखंड

4215

9676

192

उत्तर प्रदेश 

47785

126657

2797

वेस्ट बंगाल

27804

101871

2689

भारत में कुल मामले

697330

2222577

55794


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।